Kolkata News: BJP के विधायकों पर केस दर्ज, राष्ट्रगान के अपमान का आरोप

Kolkata News: BJP के विधायकों पर केस दर्ज, राष्ट्रगान के अपमान का आरोप
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के 11 भाजपा विधायकों के खिलाफ इस सप्ताह की शुरुआत में विधानसभा परिसर में धरने के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेब चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस विधायक दल की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी विधायक केंद्र सरकार पर राज्य के प्रति भेदभाव का रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए 29 नवंबर को डॉ बी आर आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगान गा रहे थे। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि महज 50 मीटर दूर प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे और घंटे बजा रहे थे। ‌हालांकि, भाजपा ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस विधायक राष्ट्रगान गा भी रहे होंगे तो बहुत कम आवाज में गा रहे होंगे, जो प्रदर्शन स्थल से नहीं सुनाई दिया। उसने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रगान के प्रति उचित सम्मान नहीं दिखाया और उचित कार्रवाई की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय ने भी कहा कि उचित कदम उठाए जाएंगे। विधानसभा सचिवालय के एक सूत्र ने कहा कि संबंधित थाने में 11 भाजपा विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्र ने कहा कि कथित घटना का वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है। इस बारे में जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उ‌न्हें पता नहीं चल पाया था कि राष्ट्रगान गाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in