खड़दह पुरानी बाजार बमबाजी मामले में तीन गिरफ्तार

खड़दह पुरानी बाजार बमबाजी मामले में तीन गिरफ्तार

Published on

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

खड़दह :

खड़दह के पुरानी बाजार में आलू के गोदाम पर बमबाजी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैकी साव, मोहम्मद आसिफ उर्फ बंटी और शेख इमरान उर्फ गदलू के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने उन्हें टीटागढ़ इलाके से पकड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात पी.के. विश्वास रोड स्थित पुरानी बाजार में एक आलू के गोदाम को निशाना बनाकर बम फेंके गए थे। घटना के बाद बाजार के कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया था। शिकायत के आधार पर खड़दह थाना पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। गिरफ्तार तीनों को रविवार को बैरकपुर महकमा अदालत में पेश किया गया।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in