

कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय में दीवारों पर नारे लिखे जाने के मुद्दे पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि परिसर की दीवारों पर अब भी ‘फ्री फलस्तीन’ और ‘कश्मीर मांगे आजादी’ जैसे नारे लिखे जा रहे हैं। उनकी सरकार की नीति ‘‘राष्ट्रविरोधी गतिविधियों’’ को कतई बर्दाश्त नहीं करने की है। विवेकानंद विद्या विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि देश विरोधी नारे बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य राहुल सिन्हा ने कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय से नक्सलवाद और माओवाद को ‘खत्म’ कर दिया जाएगा, जबकि पार्टी की विधायक सर्बरी मुखर्जी ने इस संस्थान का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी से दार्शनिक बने श्री अरविंद के नाम पर रखने की मांग की।