पोल्यूशन सर्टिफिकेट के लिए वाहनाें को टेस्टिंग सेंटर ले जाना अनिवार्य

पोल्यूशन सर्टिफिकेट के लिए वाहनाें को टेस्टिंग सेंटर ले जाना अनिवार्य
Published on: 

परिवहन विभाग ने पीयूसीसी का वर्जन 2 किया लांच

कोलकाता : पीयूसीसी का वर्जन 1 एक वेब इनएबल्ड सेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन है जिसे सभी ऑटोमेटेड एमिशन टेस्टिंग सेंटर (एईटीसी) से कनेक्ट करने के लिये डिजाइन किया गया है जो वाहनों को पीयूसीसी (पोल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट) जारी करता है।

वाहनों के पीयूसीसी स्टेटस से वाहन पोर्टल के डेटाबेस को लिंक करना आवश्यक होता है। हालांकि कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां वाहनों को एईटीसी में लाये बगैर ही वाहन मालिक पीयूसीसी जारी करवा ले रहे हैं जिस कारण अनियमितताएं देखी जा रही हैं। इस कारण राज्य सरकार के वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयासों पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में एनआईसी की ओर से पीयूसीसी का वर्जन 2 लांच करने का प्रस्ताव दिया गया था। अब परिवहन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. सौमित्र मोहन द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर पीयूसीसी का वर्जन 2 लांच होने की जानकारी दी गयी यानी पोल्यूशन सर्टिफिकेट के लिये वाहनों को अब टेस्टिंग सेंटर में ले जाना अनिवार्य होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News