पथश्री परियोजना पर रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

पथश्री परियोजना पर रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य सरकार का साफ निर्देश है हर योजनाओं की रफ्तार में कमी ना हो। काम समय पर हो। सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में पथश्री योजना को लेकर नवान्न से कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार ने दिसंबर महीने के भीतर प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पथश्री परियोजना के तहत अन्य 9000 किलोमीटर नयी ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा। 5000 किमी से अधिक सड़कों की मरम्मत की जायेगी। नवान्न सूत्रों के मुताबिक राज्य के मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने अहम बैठक की है। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को कई दिशा और निर्देश भी दिया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा है कि सबसे ग्रामीण अति बदहाल सड़कों को चिंह्त करें। उसकी रिपोर्ट तैयार रहें और चिन्हित सड़कों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाए। मुख्य सचिव मनोज पंथ ने आदेश दिया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाये।

पथश्री परियोजना के तहत

9000 किलोमीटर नई ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

5000 किलोमीटर से अधिक सड़कों की मरम्मत का काम किया जाएगा।

एक नजर इस पर

2025-26 बजट में, पथश्री योजना के लिए अतिरिक्त 1,500 करोड़ का आवंटन किया गया है।

ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़कें होने से विद्यालय, अस्पताल, बाजार, सरकारी सेवाओं तक पहुँच आसान होगी।

इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। खेती, व्यापार, परिवहन आदि सुगमता से होंगे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in