विद्यासागर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीपक कुमार कर ने किया उद्घाटन
Midnapore
अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन
Published on

मिदनापुर : विद्यासागर विश्वविद्यालय के कला एवं वाणिज्य संकाय की ओर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन 2026 का शुभारंभ हुआ। “समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और जलवायु लचीलापन” विषय पर आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के सैकड़ों विद्वान, शोधार्थी और शिक्षकों ने भाग लिया।

सम्मेलन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीपक कुमार कर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि STAREBS के निदेशक प्रो. सुगत मार्जित एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रहे। श्रीलंका के प्रसिद्ध जलवायु विशेषज्ञ एवं ब्लू प्लैनेट पुरस्कार से सम्मानित प्रो. मोहन मुनासिंघे विशेष अतिथि के तौर पे शामिल हुए।

वहीं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सौम्य कांति घोष ने मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत किया। सम्मेलन में गरीबी-असमानता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय तथा जलवायु परिवर्तन सहित पांच प्रमुख विषयों पर 126 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। अमेरिका, स्वीडन, इटली सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञों ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया।

आयोजन अध्यक्ष प्रो. अरिंदम गुप्ता, संयोजक प्रो. नीलांजना दास चटर्जी तथा सह-संयोजकों के नेतृत्व में सम्मेलन आयोजित किया गया। वहीं दूसरे दिन प्रो. मीता बनर्जी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुईं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in