डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यपाल ने दान की एक महीने की सैलरी

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यपाल ने दान की एक महीने की सैलरी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कइयों की मौत भी हो गयी है तथा कई लोग इसकी चपेट में हैं। इसे देखते हुए राज्यपाल डॉ. सी.वी.आनंदा बोस ने अपनी एक महीने की सैलरी चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में दान किया है। उन्होंने यह कार्य अपनी धर्मपत्नी राज्य की प्रथम महिला एल एस लक्ष्मी के जन्मदिवस पर किया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया है। उल्लेखनीय है कि डेंगू के मामलों को देखते हुए राज्यपाल ने अपना अमेरिका का दौरा रद्द कर दिया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in