हावड़ा में बिजली गिरने से घर में लगी आग

डेमो पिक
डेमो पिक
Published on: 

हावड़ा : बिजली गिरने से घर में आग लग गयी। वहां मौजूद एक परिवार के लोगों ने अपनी जान बचायी। घटना हावड़ा के मशिला के बरेतिया इलाके की है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, परिवार की सदस्य रीना पाल डॉक्टर और रवि पाल काम पर गये थे और उन्होंने अपने बच्चों को पड़ोस के घर पर छोड़ा था। गत बुधवार की देर रात बारिश के बाद बिजली गिरने से हुए अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। पड़ोसी आग बुझाने के प्रयास में लग गये। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाला। पड़ोसियों का कहना है कि यह हादसा और भी भयानक हो सकता था। सूचना मिलने पर सांकराइल थाने की पुलिस, बिजली कर्मचारी, मशिला पंचायत के मुखिया गोहाई खां मौके पर पहुंचे। इसमें बच्चों के पढ़ने की किताबें, घर के कागजात और सारे दस्तावेज जल गये।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News