एस. जयशंकर से मिले राज्यपाल आर एन रवि

एस. जयशंकर से मिले राज्यपाल आर एन रवि
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। लोकभवन की तरफ से यह जानकारी दी गयी है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने मुलाकात की थी। लोकभवन कोलकाता की तरफ से इस मुलाकात को सौजन्य मुलाकात बताया गया है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल का अगले दो दिनों तक दिल्ली में कई कार्यक्रम होने की संभावना जतायी गयी है। सूत्रों के मुताबिक आर एन रवि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल का माहौल गर्म होने लगा है। जिस तरह से कालियाचक में न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया गया और इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगायी है। इन सभी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोकभवन भी इन सारी घटनाओं पर नजर बनाये हुए है। सूत्रों की माने तो बंगाल के वर्तमान हालात की जानकारी राज्यपाल ने पीएम को दी है।

शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से राज्यपाल आर एन रवि की मुलाकात
शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से राज्यपाल आर एन रवि की मुलाकात

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in