वैध पहचान पत्र होने के बावजूद जिला छोड़ने के लिए मजबूर किया : महुआ मोइत्रा

ओडिशा में बंगाली प्रवासियों को निकालने का आरोप
वैध पहचान पत्र होने के बावजूद जिला छोड़ने के लिए मजबूर किया : महुआ मोइत्रा
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने पहले भी ओडिशा में मजदूरों पर कथित अत्याचार का आरोप लगाया है। वहां श्रमिकों को मनमाने ढंग से हिरासत में लेने और परेशान करने का आरोप लगाया था। ओडिशा सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। एक बार फिर तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रवासी श्रमिकों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया है। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ओडिशा के नयागढ़ में पुलिस ने बंगाल के चार प्रवासी श्रमिकों को वैध पहचान पत्र होने के बावजूद जिला छोड़ने के लिए मजबूर किया। मोइत्रा ने इसे 'असंवैधानिक' करार देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मोइत्रा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में नयागढ़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सुश्री का ध्यान आकर्षित करते हुए दावा किया कि ओडागांव पुलिस थाना प्रभारी ने 'चार बंगाली प्रवासियों को जिला छोड़ने का निर्देश दिया था। ये सभी प्रवासी वास्तविक भारतीय नागरिक हैं और इनके पास पूरे कागजात हैं।' कृष्णानगर की सांसद ने कहा कि मकान मालिक पर दबाव डालकर उन्हें बाहर निकाल दिया गया, गिरफ्तारी की धमकी दी गई। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक द्वारा मजदूरों का सत्यापन करने के बावजूद यह कदम उठाया गया। यह गैरकानूनी है और हमारे संविधान का उल्लंघन है। मैं आपको अदालत ले जा रही हूं, इसलिए तैयार रहिए।’ नयागढ़ जिला पुलिस ने अभी तक मोइत्रा के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in