‘वंदे मातरम्’ पर सख्त रुख

‘वंदे मातरम्’ पर सख्त रुख
Published on

कोलकाता : सीएम शुभेंदु अधिकारी ने स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण के अनिवार्य गायन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों की सरकारी आर्थिक सहायता और अन्य सहयोग बंद किया जा सकता है। सीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने ‘वंदे मातरम्’के पूर्ण गायन पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने सरकारी सहायता रोकने की बात कही तो वे मान गए, लेकिन केवल खड़े हुए और गाते समय होंठ नहीं हिलाए। सीएम ने कहा तब मैंने कहा कि सिर्फ खड़ा होना ही नहीं गाना भी जरूरी है।” सीएम ने पिछली वाम मोर्चा और तृणमूल सरकारों पर शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी भाजपा सरकार स्कूल शिक्षा में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रवादी मूल्यों को फिर से स्थापित करने के लिए सुधार कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in