लघु सर्वतोभद्र तप साधिका मनीषा गोलछा का अभिनंदन

सम्मान में अभिनंदन समारोह किया गया आयोजित
Howrah
तप साधिका मनीषा गोलछा
Published on: 

हावड़ा : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में उत्तर हावड़ा श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की ओर से लघु सर्वतोभद्र तप साधिका मनीषा गोलछा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम योगक्षेम विहार के योगक्षेम सभागार में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने कहा कि तप अध्यात्म का महान अनुष्ठान है। यह आत्मशुद्धि, संयम और आंतरिक शक्तियों को जागृत करने का मार्ग है। तप से आध्यात्मिक उन्नति और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

उन्होंने बताया कि लघु सर्वतोभद्र तप में कुल 100 दिन होते हैं, जिनमें 75 दिन उपवास तथा 25 दिन पारणा के होते हैं। कोननगर निवासी श्रीमती मनीषा गोलछा, धर्मपत्नी श्री सुजीत गोलछा ने यह तप पूर्ण कर अद्भुत मनोबल का परिचय दिया।

समारोह में जेठमल सामसुखा, श्रीमती समता पटावरी एवं श्रीमती विनीता पुगालिया ने गीतों और वक्तव्यों के माध्यम से तप की अनुमोदना की। कार्यक्रम का संचालन मुनि परमानंद ने किया। सभा की ओर से तपस्विनी का सम्मान किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in