Hooghly
मुख्यमंत्री के खिलाफ अश्लील टिप्पणी

मुख्यमंत्री के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

Published on: 

हुगली : सोशल मीडिया पर लाइव आकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बैंडेल के हेमंत बसु कॉलोनी निवासी कार्तिक बनिक उर्फ बाबू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चुंचुड़ा थाने की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। आरोपी का कहना है कि उसने नशे की हालत में ऐसी बात कह दी थी और वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है। आरोप है कि कार्तिक बनिक ने फेसबुक लाइव के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था। इस मामले में हुगली भाजपा के सांगठनिक जिला आईटी सेल के नेता शाश्वत बनर्जी ने चुंचुड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, भाजपा के हुगली सांगठनिक जिला अध्यक्ष गौतम चट्टोपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पांच महीने में जो काम किया है, उससे उन्हें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in