प्रभाव से लोग भारी मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं।
प्रभाव से लोग भारी मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं।

दुर्गापुर में लगातार बारिश से कई निचले इलाके जलमग्न

Published on: 
बीरभानपुर में जलजमाव से लोगों को समस्या इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता दुर्गापुर : लगातार हो रही बारिश के कारण नगर निगम अंतर्गत 41 नंबर वार्ड का वीरभानपुर नामो मठ इलाका जलमग्न हो गया है। वहीं जलभराव के कारण न केवल सड़कें और घरों के आंगन डूबे हैं, बल्कि कई मकानों के कमरों के भीतर भी पानी प्रवेश कर गया है। रात भर हुई तेज बारिश के बाद सुबह होते ही स्थानीय लोगों को बेहद विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान घरों के भीतर पानी चले जाने से लोगों के फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामानों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इसके प्रभाव से लोग भारी मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं। जलमग्न रास्तों की वजह से आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई है। वीरभानपुर नामो मठ क्षेत्र के पास से एक नहर गुजरती है। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि मूसलधार बारिश के चलते नहर का पानी उफान पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस वजह से जमा हुआ पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।उन्होंने कहा कि जलभराव की यह समस्या नई नहीं है। वर्ष 2009 से ही हर बार मानसून के मौसम में उन्हें इस भयावह स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कई बार नगर निगम, स्थानीय प्रशासन और सिंचाई विभाग को इस संबंध में सूचित किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार को भी मिदनापुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम और पश्चिम बर्दवान में बारिश का दौर जारी रहेगा और तटीय क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार से दक्षिण बंगाल में स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in