Bengal Crime : मंदारमणि ले जाकर दीदी के देवर ने …

Bengal Crime : मंदारमणि ले जाकर दीदी के देवर ने …
Published on

कांथी/बैरकपुर : पूर्व मिदनापुर जिले के रामनगर विधानसभा के अंतर्गत मंदारमणि तटीय थाना क्षेत्र में समुद्र तट के किनारे से सोमवार अर्थात 11 सितम्बर की सुबह एक युवती का अर्धनग्न शव बरामद किया गया था। बाद में उस युवती की पहचान नदिया के ताहेरपुर की रहने वाली लावणी दास के रूप में की गयी। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आखिरकार 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों में एक उसकी दीदी का देवर प्रलय दास और उसका दोस्त मनोज गोस्वामी है। मुख्य अभियुक्त प्रलय के साथ लावणी का प्रेम संपर्क था। मामले से जुड़ा तीसरा अभियुक्त राजा फरार बताया जाता है।
जाती थी उसके मकान में
पता चला कि मृतका लावणी दास अपनी दीदी के देवर प्रलय दास से मिलने ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने प्रलय दास के दमदम में लिए गये किराए के मकान में जाती थी। प्रलय कैब चालक है। बताया गया है कि लावणी के साथ ही प्रलय का इन दिनों एक और युवती के साथ संपर्क हो गया था जबकि लावणी उस पर विवाह करने के लिए दबाव डाल रही थी।

इस कारण प्रलय ने लावणी को रास्ते से हटाने का फैसला किया। उसे शुक्रवार को अभियुक्त मंदारमणि लेकर गया जहां पर उसने लावणी की गला दबा कर हत्या कर दी तथा शव को चांदपुर मैरिन ड्राइव के पास बोल्डर पत्थरों पर फेंक दिया।
दोस्त रहता था मंदारमणि में …
पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि अभियुक्त प्रलय दास का एक दोस्त तापस जाना उर्फ राजा मंदारमणि इलाके का रहने वाला है। उसके ही सुझाव पर प्रलय ने लावणी के शव को समुद्र किनारे फेंका था।

 

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in