

घाटाल : इस बार लोक सभा चुनाव में घाटाल खूब चर्चा में है। यहां से टॉलीवुड के दो मशहूर हीरों देव और हीरेन चुनावी लड़ाई में आमने सामने हैं। दीपक अधिकारी उर्फ देव घाटाल से सांसद हैं। उन्होंने तृणमूल की टिकट पर दो बार लगातार चुनाव जीता है। इस बार अपनी हेट्रिक लगाने के लिये खूब पसीना बहा रहे हैं। घटाल का चुनाव अगले महीने है। अपनी तैयारियों में दिन-रात देव जुटे हुए है।
39 डिग्री की गर्मी में ऐसे कर रहे हैं प्रचार : सुबह में कभी पथ सभा तो कभी-कभी रोड शो कर रहे हैं। शाम चार बजे से एक बार फिर जन संपर्क में उतरें। डेबरा के राधा मोहनपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं असाड़ी मोड़ पर गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन ग्रहण किया। अपने बीच देव को पाकर लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं था।
इसी बीच देव के साथ सेल्फी खिंचवा कर एक युवक की खुशी का ठिकाना नहीं था। वहीं एक युवती देव के हाथों से माला पाकर इतनी खुश हुई कि मानो जैसे उसका कोई सपना पूरा हो गया। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जो कह रहे थे कि यह केवल प्रचार के समय ही देखा जाता है। डेबरा में कुछ लोगों ने कहा कि इस बार मुकाबला इतना आसान नहीं है। इस बार दोनों ओर से मुकाबला होने की संभावना है।