कॉलेज स्ट्रीट को हेरिटेज घोषित करने की मांग

कॉलेज स्ट्रीट को हेरिटेज घोषित करने की मांग
Published on: 

कोलकाता : कॉले​ज स्ट्रीट में स्थित एशिया के सबसे बड़े बुक मार्केट को हेरिटेज स्ट्रीट घोषित करने की मांग की गई है। यह मांग कॉलेज स्ट्रीट में स्थित कई बुक विक्रेता के साथ-साथ सबसे पुराने बुक स्टोर दासगुप्ता एंड कंपनी की ओर से की गई है। कॉलेज स्ट्रीट में देश का सबसे पुराना कॉफी हाउस इंडियन कॉफी हाउस, प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय, हिंदू कॉलेज जैसी कई बिल्डिंगें है जिन्हें 'कोलकाता का हेरिटेज' घोषित कर दिया गया है, इस वजह से कॉलेज स्ट्रीट को हेरिटेज स्ट्रीट घोषित करने की मांग की गई है। कॉलेज स्ट्रीट में स्थित द हिंदू कॉलेज की स्थापना वर्ष 1817 में इेवीड हार ने 20 स्कॉलर के साथ की थी। जिस सड़क पर हिंदू कॉलेज स्थित है, उसे लॉर्ड वेलेस्ली के गवर्नरशिप के तहत "कॉलेज स्ट्रीट" के रूप में जाना जाने लगा। इसे लेकर दासगुप्ता एंड कंपनी के मालिक अरविंद दासगुप्ता ने कहा कि कॉलेज स्ट्रीट को हेरिटेज स्ट्रीट घो​षित करने के कई कारण हैं, जिनमें से मुख्य कारण राजनीतिक पार्टियां जब यहां प्रदर्शन करती है और धरने पर बैठती है तब कई पुस्तक विक्रेताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लगभग हर दिन यहां 20 से भी अधिक विदेशी पुरानी बिल्डिंगों को हेरिटेज वॉल्क के तौर पर देखने आते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News