

हुगली : कोन्नगर राजराजेश्वरी मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर देवो के देव महादेव शंकर भगवान की पूजा हुई। दूध, दही, गन्ने का रस, बेल पत्र, बेल सहित अन्य सामग्री से भोले शंकर का अभिषेक किया गया। राजराजेश्वरी माता को शिवरुप में महाशिवरात्रि पर पूजित हुई। मंदिर में अवस्थित भगवान ललितेश्वर महादेव , स्वरुपेश्वर महादेव और हरिहर नाथ महादेव मंदिर का अभिषेक और विधिवत मंदिर के प्रभारी सच्चित स्वरूप और श्रीधर शास्त्री ने पूजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य रवि शंकर त्रिवेदी एवं वैदिक विद्वान मौजूद रहे। सच्चित स्वरूप महराज ने कहा कि सनातन धर्म में तीन रात्रि का बड़ा महत्व है। कालरात्रि महारात्रि और मोहरात्रि। महारात्रि का मतलब शिवरात्री है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। भगवान शंकर का मणि शिवलिंग के साथ राज्य राजेश्वरी देवी का शिव रूप में श्रृंगार कर पूजन हुआ। मंदिर में 29 वर्षो से पूजन इसी विधि से हो रहा है। प्रतिवर्ष अंतिम पहर में विश्व कल्याण और शांति के लिए भोले शंकर का अभिषेक किया जाता है। पूरा मंदिर लाइटिंग से सजाया गया है। भक्तों ने हर हर महादेव, भोले शंकर की जय, बम बम भोले का जयकारा लगाएं। इस कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत, लक्ष्मी, मंजू पोद्दार, सुभाष केडिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सनोज अग्रवाल , रोहित शर्मा, श्वेता मिश्रा ने भजन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।