सीएम आज जायेंगी ओडिशा, दार्जिलिंग दौरा किया रद्द

सीएम आज जायेंगी ओडिशा, दार्जिलिंग दौरा किया रद्द
Published on

बंगाल से 90 लोगों के शवों की शिनाख्त हुई
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए राज्य के यात्रियों के इलाज और पुनर्वास की निगरानी के लिए सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को अंतिम समय में दार्जिलिंग की अपनी चार दिवसीय यात्रा रद्द कर दी है और आज वे ओडिशा जायेंगी। अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे घायल यात्रियों से मिलने के लिए वे भुवनेश्वर और कटक जाएंगी। ट्रेन दुर्घटना के बाद यह सीएम का दूसरा दौरा है। सीएम ने कहा कि बंगाल से 90 लोगों के शवों की पहचान हो गयी है। हमलोग और शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, उनलोगों से तस्वीरें मांगी गयी हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में पश्चिम बंगाल के 206 घायल यात्रियों को भर्ती कराया गया है। कटक के अस्पतालों में भर्ती 33 यात्रियों की हालत गंभीर है। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के कुछ मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in