भवानीपुर में बागेश्वर बाबा की तस्वीर से छेड़छाड़ पर CM सख्त

भवानीपुर में बागेश्वर बाबा की तस्वीर से छेड़छाड़ पर CM सख्त
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: भवानीपुर पुलिस स्टेशन के सामने बागेश्वर बाबा की तस्वीर को विकृत किए जाने का मामला विधानसभा तक पहुंच गया। घटना को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी। दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी और दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तस्वीर को विकृत करने वाले व्यक्ति या लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए बयान के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in