सीएम ममता ने की दुर्गा पूजा बोनस की घोषणा

सीएम ममता ने की दुर्गा पूजा बोनस की घोषणा
Published on: 

कोलकाता : दुर्गा पूजा के खास मौके पर सीएम ममता बनर्जी ने नागरिक स्वयंसेवकों और आशा कार्यकर्ताओं को सौगात दी है । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी घोषणा शुक्रवार को की है। बता दें क‌ि पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवकों तथा स्वास्थ्य विभाग के तहत कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के लिए 5,300 रुपये के दुर्गा पूजा बोनस की घोषणा की है। ममता ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल और लोग बोनस के मुद्दे पर राज्य में पुलिस बलों के विभिन्न कैडरों के बीच विभाजन और दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया एक्स पर लिखा
बता दें क‌ि सीएम ममता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा 'गलत मंशा वाले कुछ राजनीतिक दल व्यक्ति कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के विभिन्न कैडरों के बीच विभाजन एवं दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आश्वासन देती हूं कि पश्चिम बंगाल पुलिस के नागरिक स्वयं सेवकों को भी कोलकाता पुलिस के स्वयं सेवकों की तरह 5,300 रुपये का पूजा बोनस मिलेगा।' सीएम ने आगे कहा 'इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत आने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भी 5,300 रुपये का पूजा बोनस मिलेगा। क्षेत्र के मेरे सहयोगियों को पूजा की शुभकामनाएं।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News