हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

वार्ड 10 में बहुमंजिली इमारत के पीछे बिना मंजूरी बने कमरे को निगम ने तोड़ा
हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Published on

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम ने गुरुवार को वार्ड नंबर 10 में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुमंजिली इमारत के पीछे बने एक कमरे को ध्वस्त कर दिया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कथित अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जुट गयी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बहुमंजिली इमारत के पीछे स्वीकृत बिल्डिंग प्लान से अलग जाकर कथित तौर पर कमरे का निर्माण कराया गया था। इस निर्माण को लेकर लंबे समय से संबंधित पक्षों की ओर से आपत्ति जतायी जा रही थी। मामला आखिरकार अदालत तक पहुंचा, जिसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर निगम ने कार्रवाई शुरू की।

Summary

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बहुमंजिली इमारत के पीछे स्वीकृत बिल्डिंग प्लान से अलग जाकर कथित तौर पर कमरे का निर्माण कराया गया था। इस निर्माण को लेकर लंबे समय से संबंधित पक्षों की ओर से आपत्ति जतायी जा रही थी। मामला आखिरकार अदालत तक पहुंचा, जिसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर निगम ने कार्रवाई शुरू की।गुरुवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद कथित अवैध कमरे को ध्वस्त कर दिया। निगम की कार्रवाई के साथ ही लंबे समय से विवाद में रहे निर्माण का मामला फिलहाल खत्म हुआ।

नगर निगम की ओर से स्वीकृत नक्शे के विपरीत किये गये निर्माण को लेकर यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। निगम अधिकारियों ने हाईकोर्ट के निर्देश के तहत निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in