बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन भल्ला की गोली मारकर हत्या

बाइक सवार हमलावरों पर हत्या का आरोप
Bolpur
चंदन बल्ला
Published on: 

बोलपुर : बीरभूम के बोलपुर में रविवार शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष चंदन भल्ला की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में तनाव का माहौल है। घटना बोलपुर नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के मिलपट्टी क्षेत्र में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बाइक सवार हमलावरों पर आरोप

जानकारी के अनुसार, चंदन भल्ला सड़क से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रोका। आरोप है कि बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने बेहद करीब से गोली चला दी। हमलावर घटना के बाद बाइक से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने चेहरे ढक रखे थे।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गोली लगने के बाद चंदन भल्ला सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल बोलपुर महकमा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंदन बोलपुर के 11 नंबर वार्ड के 202 नंबर बूथ के भाजपा अध्यक्ष बताए गए हैं।

राजनीतिक रंजिश के आरोप, पुलिस जांच जारी

मृतक के परिजनों की ओर से घटना के पीछे राजनीतिक कारण होने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारण को लेकर किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने घटनास्थल से नमूने जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in