एजेसी बोस फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

एजेसी बोस फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर के एजेसी बोस फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम मदन साहा है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे उक्त घटना घटी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर जब मदन साहा बाइक लेकर एजेसी बोस फ्लाईओवर से गुजर रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गयी। हादसे के दौरान व्यक्ति के सिर से हेलमेट खुल गया। उसे तुरंत उद्धार कर एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस फ्लाईओवर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालकर अभियुक्त घातक वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है। यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले पार्क सर्कस के सर्कस एवेन्यू पर दूध लदे वाहन की चपेट में आने से फुटपाथवासी की मौत हो गयी थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in