उदलाबाड़ी से गजलडोबा जा रही वाहनों पर लगी रोक

उदलाबाड़ी से गजलडोबा जा रही वाहनों पर लगी रोक
Published on: 

मालबाजार : गजलडोबा पर्यटन क्षेत्र में भारी जाम के कारण उदलाबाड़ी से गजलडोबा जा रही तमाम चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगायी गयी है । माल थाना के ट्रैफिक ओसी देवजीत बोस के नेतृत्व में उदलाबाड़ी क्रांति मोड़ पर जाम को रोकने के लिये पुलिस बैरिकेडिंग लगायी गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यातायात व्यवस्था सामान्य न होने तक उदलाबाड़ी से गजलडोबा जा रही वाहनों की आवाजाही पर निषेध जारी रहेगा । गौरतलब है की प्रत्येक साल क्रिसमस के मौके पर गजलडोबा पर्यटन क्षेत्र में हजारों की तादाद में लोग घूमने आतें हैं । नतीजतन ऐसे में जाम की समस्या लगी रहती है ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News