शराब के दीवानों के लिए बुरी खबर

शराब के दीवानों के लिए बुरी खबर
Published on: 

दुर्गा पूजा में अष्टमी और दशमी के दिन बंद रहेंगी लिकर दुकानें, निर्देशिका जारी
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : वर्ष 2016 से राज्य सरकार की नीति थी कि दुर्गा पूजा में कोई 'ड्राई डे' नहीं रहेगा और हर दिन लिकर दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि खुदरा दुकानदारों के एक वर्ग का कहना था कि पूजा में कर्मचारियों की बात का ध्यान रखते हुए उनकी छुट्टी के बारे में भी विचार किया जाये। अब यह दावा मानते हुए पहली बार राज्य सरकार की ओर से विशेष निर्देश जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि कोई भी शराब विक्रेता चाहे तो दुर्गा पूजा में अष्टमी और दशमी के दिन दुकान बंद रख सकते हैं। हालांकि यह अनुमति सापेक्ष्य होगा। पूजा में दुकान बंद रखने को इच्छुक विक्रेताओं को जिला आबगारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। कार्यालय द्वारा इलाके के तौर पर आवेदन पर चर्चा कर एक या दो दिन बंद रखने की अनुमति दी जायेगी। यहां उल्लेखनीय है कि पहले दुर्गा पूजा के दौरान शराब दुकानें डेढ़ दिन बंद रहती थीं। वहीं वर्ष 2015 तक प्रत्येक गुरुवार को सभी लिकर दुकान ड्राई डे के तौर पर बंद रहती थीं। ऐसे में दुर्गा पूजा में कोई गुरुवार होने पर ड्राई डे के तौर पर उस दिन भी विक्रेता दुकानें बंद रखते थे। हालांकि बाद में दोनों नोटिफिकेशन वापस ले लिये गये थे। दुर्गा पूजा में कोई ड्राई डे भी नहीं होता था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in