पटना: होली का त्योहार मनाने के बाद बिहार से लौट रहे यात्रियों का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। यात्रियों को बैठने के लिए ट्रेन में जगह तक भी नहीं मिल पा रही है। सोशल मीडिया पर ट्रेन के अंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यात्रियों का हाल देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी हैरान हैं। वीडियो को देख कई यूजर्स ने अपना रिएक्शन भी दिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। एक सीट पर कई यात्री बैठे हैं। यहां तक कि लोग नीचे बैठकर सफर कर रहे हैं। कई लोग खड़े-खड़े भी सफर कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर biharscoop ने शेयर किया है, जिसमें बिहार से लौट रहे यात्रियों का हाल देखा जा सकता है।
View this post on Instagram