संदेशखाली में पुलिस कैंप पर हमला, 1 कांस्टेबल घायल

संदेशखाली में पुलिस कैंप पर हमला, 1 कांस्टेबल घायल
Published on

बशीरहाट: लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय बलों की कई कंपनियां बंगाल आ चुकी है। इस बीच मतदान से पहले संदेशखाली में फिर अशांति फैलाने की कोशिश हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवियों ने शितुलिया पुलिस कैंप पर हमला किया। देर रात पुलिस कैंप के अंदर सिपाही पर हमला किया गया, सिर पर रॉड से वार किया गया। इस हमले में एक कांस्टेबल घायल हो गया है। जवान को गंभीर हालत में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरी घटना सोमवार रात 11 बजे के आस-पास की है जब बदमाश शितुलिया पुलिस चौकी में घुस गए।

संदेशखाली के शितुलिया में अचानक कुछ लोगों ने सोमवार रात को पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें घायल अवस्था में संदेशखाली के खुलना अस्पताल ले जाया गया। वहां कांस्टेबल की हालत और बिगड़ने पर उसे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in