नलहाटी जिलेटिन स्टिक बरामदगी मामले में एक और गिरफ्तार

तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद सामने आया अनिल मेहता का नाम
Birbhum
जिलेटिन स्टिक बरामदगी मामले में एक और गिरफ्तार
Published on

बीरभूम : नलहाटी में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने अनिल मेहता को झारखंड के कोडरमा से गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे कोलकाता स्थित विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया।

मामला नलहाटी में एक ट्रैक्टर से 10 हजार जिलेटिन स्टिक और 360 डिटोनेटर बरामद होने के बाद सामने आया था। मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एनआईए के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान अनिल मेहता का नाम सामने आया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

पूछताछ के लिए एनआईए ने मांगी हिरासत

अदालत में पेशी के दौरान एनआईए के विशेष लोक अभियोजक देवाशीष मल्लिक चौधरी ने जांच की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित कड़ियों का पता लगाने के लिए अनिल मेहता से पूछताछ जरूरी है। इसके लिए एनआईए ने आरोपी की हिरासत की मांग अदालत से की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in