स्कूल सर्विस कमिशन से लेकर सभी भर्ती एजेंसियां होंगी राजनीति मुक्त

स्कूल सर्विस कमिशन से लेकर सभी भर्ती एजेंसियां होंगी राजनीति मुक्त
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को रोजगार मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल सर्विस कमिशन से लेकर हर कमिशन को राजनीति मुक्त किया जायेगा। राज्य सरकार SSC में UPSC मॉडल अपनाएगी और भर्ती प्रक्रिया की देखरेख गैर-राजनीतिक लोग करेंगे। सभी भर्ती एजेंसियों में एक पारदर्शी भर्ती सिस्टम लागू किया जाएगा। इसकी शुरुआत स्कूल सर्विस कमिशन (SSC) से होगी, जिसके प्रमुख अब पूर्व मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के समय भर्ती एजेंसियां अव्यवस्थित हो गई थीं और उनमें भ्रष्टाचार फैला हुआ था। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार की रोजगार और औद्योगिक विकास योजनाओं के बारे में भी बताया, जिसमें MSME, एंटरप्रेन्योरशिप और स्किल डेवलपमेंट पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए तैयार करने के लिए वोकेशनल एजुकेशन पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in