कोर्ट में अधीर ने कहा, मोदी और दीदी में है ‘सेटिंग’  

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने हाई कोर्ट प्रांगण में एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की ममता सरकार पर हमला बोला। उन्होंने नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी में 'सेटिंग' की बात कही। अधीर ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय बलों को समय पर नहीं भेजा गया और बलाें की तैनाती सही ढंग से नहीं की गयी। यह सब दीदी और मोदी के बीच का गुप्त समझौता है। इसके अलावा उन्होंने चुनाव में हुई हिंसा, हत्या और भारी संख्या में हथियारों की बरामदगी के मामले में स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच की मांग की। इधर, सेटिंग के आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अधीर चौधरी में इतनी क्षमता है तो कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी को निकाल कर दिखायें जिन्होंने हमेशा टीएमसी के समर्थन में कोर्ट में बहस की। अधीर राज्य में तृणमूल के खिलाफ बोलते हैं और दिल्ली में अपने हाईकमान के आदेशों को मानते हैं। यह दोहरी नीति नहीं चल सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News