शाहजहां शेख के खिलाफ एक्शन, कई ठिकानों पर ED ने की छापेमारी

शाहजहां शेख के खिलाफ एक्शन, कई ठिकानों पर ED ने की छापेमारी
Published on

उत्तर 24 परगना: संदेशखाली से जुड़े मामले को लेकर TMC नेता शाहजहां शेख के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। आज शुक्रवार(23 फरवरी) को ED ने शाहजहां शेख के कई ठिकानों पर छापेमारी की। ED की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत शाहजहां शेख पर केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहजहां के घर और अन्य 6 जगहों पर छापेमारी हुई है। सूत्रों के मुताबिक एक पुराने धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज करने के बाद ईडी की ओर से ECIR दर्ज की गई थी। फिलहाल ED हावड़ा, बिराती, बिजयगढ़ सहित 6 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

आज BJP महिला मोर्चा को संदेशखाली जाने से रोका गया

बता दें कि आज BJP महिला मोर्चा की सदस्य संदेशखाली के दौरे पर जाने वाली थी। लेकिन उन्हें वहां जाने से रोका गया। इस दौरान हुगली से BJP सांसद लॉकेट चटर्जी की पुलिसकर्मियों के साथ बहस हो गई। उन्होंने कहा कि मैं एक प्रतिनिधि हूं और वहां जा सकती हूं। पश्चिम बंगाल, जहां से भारत के आधुनिक काल में उद्भव हुआ, आज संदेशखाली जैसे विषय से वहां की करुणा की प्रतिरूप माताएं बहनें कराह रही हैं।

9 फरवरी को विवादों में आया था शाहजहां शेख

संदेशखाली में 9 फरवरी से सियासी हंगामा मचा है। दरअसल, यह इलाका शाहजहां शेख के दबदबे वाला कहा जाता है। 8 फरवरी से स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उसके समर्थकों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शाहजहां शेख और उसके लोग महिलाओं का यौन शोषण भी करते थे। 9 फरवरी को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शाहजहां समर्थक हाजरा के तीन पोल्ट्री फार्मों को जला दिया। महिलाओं का दावा था कि वे स्थानीय ग्रामीणों से जबरन छीनी गई जमीन पर बने थे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी यहां का दौरा करने के बाद कहा था कि, संदेशखाली में स्थिति काफी गंभीर है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in