बंगाल में 40 लोकसभा सीटें जीतने का अभिषेक ने रखा टार्गेट

बंगाल में 40 लोकसभा सीटें जीतने का अभिषेक ने रखा टार्गेट
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
मुर्शिदाबाद : तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 40 लोकसभा सीटें जीतने का टार्गेट रखा है।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद लोकसभा चुनाव में बंगाल में बीजेपी के लिए 35 सीटों का टारगेट रखा है। अब तृणमूल ने 2024 लोकसभा में 35 की जगह 40 सीटों पर जीत हासिल करने का टारगेट रखा है। तृणमूले नव ज्वार कार्यक्रम के तहत अभिषेक बनर्जी ने शनिवार रात को भगबानगोला में बूथ अधिवेशन में यह घोषणा की है। अभिषेक बनर्जी नेबीजेपी को कड़ी चुनौती देने का ऐलान किया है। अभिषेक ने कहा कि राज्य में 40 सीटों का टार्गेट लेकर हमलोगों को आगे बढ़ना होगा। अभिषेक ने पहले भी सभा से कहा है कि लोकसभा में भाजपा को वोट देकर लोगों को उनके अधिकार का पैसा नहीं मिल रहा है। दिल्ली रोक दी है। उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल 22 से 35-40 होती तो बंगाल का पैसा रोकने की हिम्मत नहीं होती। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल की सीटों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई तो बंगाल के लोगों को अभाव का सामना करना पड़ेगा, इसलिए हमलोगों को टार्गेट लेकर बढ़ना होगा।तृणमूल की सीटें घटेंगी तो लोग वंचित हो जाएंगे।
कई मेगा रोड शो किया
अभिषेक बनर्जी रविवार को भी मुर्शिदाबाद में कई रोड शो किया। नौदा में अभिषेक का मेगा रोड शो हुआ। वहीं बेलडांगा में आम लोगों से जनसम्पर्क किया। माठ में खिलाड़ियों के साथ फुटबाॅल भी खेला। हरिहरपाड़ा में जनसभा को संबोधित किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in