

हावड़ा : भगवान अग्रसेन के जन्मोत्सव के अवसर पर बागनान के घोड़ाघाटा स्थित महाराजा अग्रसेन धाम में ‘सेवा का महाकुंभ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। हजारों लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में पद्मश्री कार्तिक महाराज (स्वामी प्रदीप्तानंद जी), राज्य के मंत्री उमेश राय तथा भाजपा के प्रदेश संयुक्त कोषाध्यक्ष विद्यासागर मंत्री सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर करीब 4,000 महिलाओं को नई साड़ियां वितरित की गईं, 2,500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा 3,000 लोगों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में महाराजा अग्रसेन धाम परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय एवं समर्पित भूमिका निभाई।
धाम के अध्यक्ष ओम जालान, महामंत्री निर्मल सराफ एवं कोषाध्यक्ष अनिल केडिया के नेतृत्व में ट्रस्ट बोर्ड, कार्यकारिणी समिति एवं ट्रस्टियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुरारी लाल दीवान, सत्यनारायण देवरालिया, गोपाल नरेडी, गिरधारीलाल गोयनका, कैलाश कयाल, रामस्वरूप अग्रवाल, मनोज बगड़िया, पवन माधोगढ़िया, रमेश सोंथालिया, निरंजन कुमार अग्रवाल, अशोक चूड़ीवाला, सुशील मित्तल, अनिल सरायवाला, विष्णु सराफ, सुशील अग्रवाल, बलराम अग्रवाल तथा अन्य ट्रस्टियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
समारोह में सांवरमल धनानिया, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष संतोष सराफ, हिंदुस्तान क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयनका, महावीर सेवा सदन के विजय सिंह चोरड़िया तथा जे .एस. मेहता, सुशील हीरावत, प्रकाश चण्डालिया, संजय हरलालका, पुरुषोत्तम तिवारी, सुधांशु शेखर, मनोज पाराशर आदि जन उपस्थित रहे।
धाम के कार्यकर्ता ग्रुप से मुख्य रूप से सोमनाथ अडुकिया, सुनील खेतान, मनोज बंका, हरीश पोद्दार, सुभाष गुप्ता, संजय झुनझुनवाला तथा महिला समिति की अध्यक्ष सुमन जालान एवं सचिव सरिता सराफ के साथ प्रेम कयाल,
लक्ष्मी अग्रवाल, ममता केडिया, सुलेखा बगड़िया, बीना चूड़ीवाला, उषा नरेडी, सुधा सोंथलिया, राज गोयनका तथा अन्य सदस्यों ने सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। पूरे आयोजन का संचालन महामंत्री निर्मल सराफ के कुशल नेतृत्व में किया गया जबकि अभिनव अग्रवाल ने कार्यक्रम को प्रायोजित किया।