बंगाल से मिथुन समेत 3 को मिला पद्म भूषण, 8 लोगों को पद्मश्री

बंगाल से मिथुन समेत 3 को मिला पद्म भूषण, 8 लोगों को पद्मश्री
Published on: 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत 3 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं 8 लोगों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। पद्म भूषण में मिथुन के अलावा सत्यब्रत मुखर्जी को मरणोपरांत लोक कार्यों के लिए, उषा उत्थुप को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा 8 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। इनमें गीता राय बर्मन और तकदीरा बेगम,रत्न काहार को कला के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। नारायण चक्रवर्ती एवं एकलव्य शर्मा को साइंस एंड इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सम्मानित किया गया है।

यह लोग भी हुए सम्मानित
इसके अलावा गाछ दादू के नाम से प्रसिद्ध दुखु माझी को पर्यावरण सामाजिक सेवा के क्षेत्र में, सनातनरूद्र पाल को आर्ट, स्कल्पचर के क्षेत्र में मूर्ति से जुड़ी कालाकारी के लिए तथा नेपालचन्द्र सूत्रधर (82) को मरणोपरांत आर्ट, क्राफ्ट मास्क मेकिंग के क्षेत्र में मिला है। गाछ दादू उर्फ दुखु माझी पुरुलिया के सिन्द्री इलाके के रहने वाले हैं। वे 12 साल की उम्र से पेड़ लगा रहे हैं। बंजर भूमि पर हर दिन वे 5000 से अधिक पेड़ लगाते आये हैं। भादू लोक गीत गायक रत्न काहार बीरभूम के रहने वाले हैं। 16 साल की उम्र से लोक गीत में उनकी देन के कारण उन्हें भादु रत्न भी कहा जाता है। सनातन रूद्र पाल को लोग दुर्गा का रूद्र भी कहते हैं। इसका कारण यह है कि उनका इस कलाकारी में 5 दशक से लगातार योगदान है। यूनेस्को ने भी उनकी कालाकारी का लोहा माना है। नेपाल चन्द्र सूत्रधर को छाउ के सूत्रधर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने छाउ मास्क बनाना अपने दादा व पिता से 8 साल की उम्र से सीखा था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in