रानीगंज में कोयला खदान ढहने से 3 लोगों की मौत, कई दबे

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

आसनसोल: कोयला खदान ढहने से बंगाल में बड़ा हादसा हुआ है। पश्चिम बर्दवान जिले में एक कोयला खदान ढहने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा खदान ढहने से कई लोग उसके नीचे दब गए। अधिकारियों ने शुक्रवार(13 अक्टूबर) को जानकारी देते हुए कहा कि हादसे के वक्त खदान से अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाई गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार(11 अक्टूबर) की दोपहर में 100 से ज्यादा स्थानीय लोग कथित रूप से कोयला चोरी करने के लिए रानीगंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नारायणकुरी में बिना बाड़ वाली खुली खदान (ओसीपी) में गए थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। एक स्थानीय ने बताया कि, तभी अचानक उनपर कोयले का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा।

अवैध खुदाई की वजह से हादसे की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि ज्यादातर लोग तो सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन कम से कम 6-7 लोगों के फंसे होने की आशंका थी। इनमें 3 शवों को निकाल लिया गया है। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय दिनेश रुइदास, 17 वर्षीय नाबालिग सुमीर बाउरी और 21 वर्षीय सुरजीत सेन के रूप में की गई, जो आसपास के इलाके के निवासी थे। कथित रूप से कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं। सीतारामपुर के खान सुरक्षा क्षेत्र एक के महानिदेशक इरफान अहमद अंसारी के नेतृत्व में एक टीम ने घटना की जांच शुरू की और घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई। उन्होंने कहा कि यह एक वैध खदान है, घटना बुधवार दोपहर को उस समय हुई जब इससे अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in