1.5 करोड़ लोग प्रभावित, 2,000 करोड़ रु. का नुकसान

स्वतंत्र आकलनों के रिपोर्ट पर टीएमसी का दावा, कहा : बंगाल में SIR प्रक्रिया से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा
1.5 करोड़ लोग प्रभावित, 2,000 करोड़ रु. का नुकसान
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : रविवार को तृणमूल कांग्रेस ने एक स्वतंत्र आकलनों के रिपोर्ट के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर अहम दावा किया है। पार्टी का आरोप है कि इस प्रक्रिया के चलते बंगाल की आम जनता को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। तृणमूल कांग्रेस ने इस दिन एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा बंगाल पर किया गया हमला अब केवल उचित हक से वंचित करने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान पहुंचाने तक पहुंच गया है। बयान के मुताबिक एसआईआर प्रक्रिया के तहत लाखों नागरिकों को अपने ही दस्तावेज़ों को साबित करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। आरोप है कि इस दौरान लोगों को काम के दिन छोड़ने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ रहा है। एसआईआर सुनवाई के नाम पर नागरिकों को यात्रा, भोजन और दस्तावेजीकरण पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर उन परिवारों पर देखा जा रहा है जो पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। स्वतंत्र आकलनों के मुताबिक, अब तक करीब 1.5 करोड़ लोग इस प्रक्रिया से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। केवल काम के दिनों की हानि और यात्रा से जुड़े खर्चों के कारण राज्य की जनता पर लगभग 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। यह अनुमान प्रति व्यक्ति न्यूनतम 100 रुपये के खर्च के आधार पर लगाया गया है, जबकि वास्तविक नुकसान इससे कहीं अधिक होने की बात कही जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in