11 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर

एंजॉय की सामाजिक पहल
Howrah
एंजॉय की सामाजिक पहल
Published on: 

हावड़ा : सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एंजॉय टोडो की ओर से हावड़ा स्थित एंजॉय फैक्ट्री (वर्क्स) परिसर में दिव्यांगजनों के लिए सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समाजसेवी के. डी. अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को 4 ट्राइसाइकिल और 7 व्हीलचेयर वितरित की गईं। कुल 11 लाभार्थियों को सहायता मिलने से उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम के दौरान पंकज अग्रवाल और विशाल अग्रवाल ने बताया कि एंजॉय पोटैटो चिप्स एंड नमकीन्स की टीम के. डी. अग्रवाल के नेतृत्व में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय रही है। प्राकृतिक आपदा और कोरोना महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में भी संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य किया गया।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों की सहायता के क्षेत्र में भी संस्था लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के साथ-साथ निःशुल्क नेत्र जांच, चश्मे का वितरण और मोतियाबिंद के फेको ऑपरेशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

एंजॉय की ओर से कहा गया कि जरूरतमंद लोगों की मदद और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में एंजॉय प्लांट के प्रमुख अनिल तिवारी सहित कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in