बंगाल
10 लाख लेने के आरोप में टीएमसी नेता गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी
झाड़ग्राम :
झाड़ग्राम में एक युवक को वन विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का नाम पर उससे 10 लाख लेने के आरोप में पुलिस ने टीएमसी के एक नेता को गिरफ्तार किया हैl गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अजीत महतो हैl आरोप है कि टीएमसी के उस नेता ने पीड़ित युवक से वन विभाग में स्थाई पद पर नौकरी दिलाने के लिए वर्ष 2024 से लेकर 2026 तक के बीच कुल चार किस्तों में 10 लाख रुपए लिए। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित युवक ने जब उस नेता से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आखिरकार युवक ने झाड़ग्राम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जांच शुरू करते हुए पुलिस ने अजीत महतो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है l सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर इतनी बड़ी रकम लेने के आरोप को लेकर झाड़ग्राम में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सच्चाई और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

