सीआईएसएफ ने 32 टन अवैध कोयला किया जब्त

सीआईएसएफ ने 32 टन अवैध कोयला किया जब्त
Published on

कुल्टी : सीआईएसएफ ने एनएच 19 पर अवैध कोयले से लदा ट्रक जब्त किया। जानकारी के मुताबिक झारखंड से अवैध कोयला से लदा ट्रक बंगाल की सीमा पार कर एनएच 19 पर जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर सीआईएसएफ की टीम ने अवैध कोयले से लदे ट्रक को पकड़ा। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि उक्त ट्रक चालक के पास वाहन एवं कोयला से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला। वहीं ट्रक चालक ने बताया कि वह झारखंड से कोयला लेकर बंगाल के नदिया जिला जा रहा है। कोयला का कागजात उसके मालिक के पास है। इधर कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी पुलिस ने बताया कि कोयला की तस्करी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने कहा कि ट्रक एवं कोयला से संबंधित कागजात की जांच की जा रही है। ज्ञातव्य हो कि बंगाल झारखंड की सीमा डीबुडीह चेकपोस्ट पर ट्रैफिक एवं चौरंगी पुलिस के अधिकारी एवं जवान तैनात रहते हैं। इसके बावजूद झारखंड से अवैध कोयला से लदे ट्रक का बंगाल की सीमा में प्रवेश करना कई प्रश्न खड़ा करता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in