डेंगू को रोकने के लिए निगम ने बांटे 20000 गप्पी मछलियां

डेंगू को रोकने के लिए निगम ने बांटे 20000 गप्पी मछलियां
Published on

आसनसोल : डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए आसनसोल नगर निगम कई कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर निगम के बोरो कार्यालय संख्या 4 की पहल पर स्थानीय निवासियों के बीच लगभग 20,000 गप्पी मछलियां वितरित की गईं। इसका एकमात्र उद्देश्य डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के अंडों और लार्वा को नष्ट करना है। इस मौके पर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कइ नगर निगम और बोरो 4 के सहयोग से, ये गप्पी मछलियां और उनका भोजन वितरित किया गया है। निवासियों को इन मछलियों को अपने घरों के आसपास के गड्ढों, नालियों, जल-जमाव वाले स्थानों या तालाबों में छोड़ने के लिए कहा गया है। बता दें कि

गप्पी मछलियां प्राकृतिक रूप से मच्छरों के अंडे और लार्वा खा जाती हैं, जिससे मच्छरों के प्रजनन में बाधा आती है। यह डेंगू जैसे जानलेवा वायरल बुखार को रोकने में मदद करता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in