जनसभा में नेताओं पर विधायक ने साधा निशाना

जनसभा में नेताओं पर विधायक ने साधा निशाना
Published on

बीरभूम : सत्ता परिवर्तन के बाद लाभपुर में भाजपा की जनसभा आयोजित हुई। रविवार दोपहर आबाडांगा गांव के सावड़ागढ़ मोड़ पर हुई इस सभा में भाजपा के बोलपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष श्यामापद मंडल और लाबपुर के विधायक देबाशीष ओझा समेत अन्य नेता मौजूद थे। ​इस दौरान सभा में लोगों को संबोधित करते हुए नेताओं ने घोषणा की कि लाभपुर के पूर्व विधायक मनिरुल इस्लाम का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। दोनों नेताओं को मंच से सीधे चेतावनी देते हुए भी सुना गया। ​गौरतलब है कि मनिरुल का घर इसी इलाके में है और वह विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गांव लौटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह हाल ही में सुप्रभात बटब्याल समेत भाजपा के कुछ असंतुष्ट नेताओं को साथ लेकर सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। स्वाभाविक रूप से इसे लेकर देबाशीष के साथ उनका विवाद शुरू हो गया है।

​रविवार को बिना नाम लिए मनिरुल पर तंज कसते हुए देबाशीष ने कहा, "वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे, तो वह भाजपा में कैसे हो सकते हैं?

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in