हथियार के साथ धनबाद और बीरभूम के युवक गिरफ्तार

2 अलग जिलों से आकर रह रहे थे मोहिशिला में
हथियार के साथ धनबाद और बीरभूम के युवक गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना पुलिस को अपराध पर लगाम लगाने की कवायद में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान आकाश रजक के रूप में हुई है, जिसमें एक धनबाद जिला के बेतालपाड़ा का रहने वाला और दूसरा विशाल मुखर्जी बीरभूम जिला के सिउड़ी के नुराई पाड़ा का रहने वाला है। आसनसोल साउथ थाना के एक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मोहिशिला इलाके में 2 युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। वहीं पुलिस ने एक टीम गठित कर मोहिशिला कॉलोनी में भास्कर मैरिज हॉल के पास किराए के एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और किस उद्देश्य से ये लोग आसनसोल आये हुए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त अलग - अलग जगहों से आकर यहां किराये के घर में रह रहे थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन्हें घर किसने उपलब्ध कराया था। वहीं मंगलवार को अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी की मांग के साथ अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस की मांग को देखते हुए अभियुक्तों को 4 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in