

बर्नपुर : CISF यूनिट ISP बर्नपुर में विहंगम योग संस्थान के सहयोग से एक योग शिविर आयोजित किया गया। गौरतलब है कि योग शिविर मुख्य रूप से सीआईएसएफ के जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने, तनाव मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने और योग के माध्यम से विभिन्न बीमारियों से बचाव को लेकर आयोजित की गई थी। मौके पर डिप्टी कमांडेंट वीएस सुरिन ने कहा कि संत श्री किशन जी महाराज के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किया गया है, जिन्होंने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान के फायदों के बारे में बताया। साथ ही वीएस सुरिन ने संत श्री किशन जी महाराज को उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन और योग शिविर के सफल आयोजन में योगदान के लिए आभार स्वरूप एक स्मृति-चिह्न भेंट किया। वहीं सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और सराहना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर CISF यूनिट ISP बर्नपुर के अधिकारी, जवान, दुर्गापुर और कुल्टी यूनिट के जवान भी मौजूद थे।