17 दिनों से फटी पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य हुआ शुरू

पानी कब उपलब्ध होगा को लेकर लोगों में संशय
17 दिनों से फटी पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य हुआ शुरू
Published on

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 77 स्थित नरसिंह बांध ध्रुवडंगाल रोड क्षेत्र के लोग करीब 17 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं इस समस्या के समाधान के लिए बोरो 7 एवं बोरो 5 के नेतृत्व में जेसीबी लगाकर कार्य को शुरू किया गया है। गौरतलब है कि पानी की मुख्य पाइप लाइन फट जाने से 200 से ज्यादा लोग 17 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें दूसरे इलाके से पानी लाकर जीवन का निर्वाह करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत पार्षद, बोरो चेयरमैन और इंजीनियर से की गई थी और आज काम शुरू हुआ है। वहीं काम पूरा होने में कितना समय लगेगा, यह कहा नहीं जा सकता।

क्या कहा स्थानीय लोग ने

स्थानीय निवासी कन्हैया साव और रवि किशोर ने बताया कि उनके घर में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। वे लोग पानी को लेकर बहुत परेशान हैं। आज काम शुरू कर दिया गया है और जहां पाइप लाइन टूटी है, वहां जेसीबी लगाकर 5 फीट गड्ढा खोदकर मिट्टी निकाली जा रही है। अब यह नहीं कहा जा सकता कि पानी की सप्लाई कब शुरू होगी।

क्या कहा बोरो चेयरमैन ने

बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी ने बताया कि नरसिंह बांध ध्रुवडंगाल रोड पर जो पाइप लाइन फट गयी है, उसका कार्य आज से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बोरो 5 एवं 7 के कर्मचारियों द्वारा इस कार्य को किया जा रहा है और जल्द से जल्द कार्य पूरा कर जलापूर्ति को सुचारू रूप से चालू किया जायेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in