मिथिला समाज की महिलाओं ने मनाया होली मिलन उत्सव

मिथिलांचल का फगुआ है विश्व विख्यात
मिथिला समाज की महिलाओं ने मनाया होली मिलन उत्सव
Published on

आसनसोल : मिथिला समाज की महिलाओं द्वारा अपकार गार्डेन इलाका में होली के उत्सव पर रंगारंग होली मिलन उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग केक काटकर किया गया। मौके पर महिलाओं ने बताया कि बिहार के मिथिलांचल का फगुआ विश्व विख्यात है। आज के दिन सारे गिले शिकवे को भुलाकर एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए यह त्योहार मनाते हैं। आगे बताया कि महिलाओं ने अपने परम्परागत मधुर मैथिली गीतों को गाकर एक दूसरे को गुलाल लगाया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सभी का मुंह मीठा कराया। वहीं इस कार्यक्रम में सीता और पार्वती के फगुआ गीत मुख्य आकर्षण था। इस मौके पर मीरा झा, रेणू झा सहित मिथिला समाज की अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in