देश के विकास में नारियों का स्थान सर्वपरि है : मंत्री अजय पोद्दार

नारी उत्कर्ष मेला में उमड़ी लोगों की भीड़
देश के विकास में नारियों का स्थान सर्वपरि है : मंत्री अजय पोद्दार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : अवरा द रेड कारपेट फैशन एवं परसोना की तरफ से आसनसोल क्लब में एक दिवसीय नारी उत्कर्ष मेला का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह मेला महिलाओं को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत एवं दीप प्रज्जवलन कर की गई। कार्यक्रम के दौरान मैथन एलॉयज लिमिटेड के चेयरमैन सुभाष चंद्र अग्रवाल को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों को तथा जीवनी दिखायी गयी। अवरा द रेड कारपेट फैशन की सुष्मिता गांगुली ने कहा कि एक दिवसीय नारी उत्कर्ष मेला में 40 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें फैशन, कपड़े, फुटवियर, खाने-पीने की चीजें और दूसरे स्टॉल शामिल हैं। वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्य की पीडब्लयूडी एवं पीएचई मंत्री अजय पोद्दार ने महिलाओं सशक्तीकरण को लेकर कहा कि भारत में नारी का स्थान प्रथम है, इसलिए भारत को भारत माता कहते है। देश के सर्वांगीण विकास में महिला की अहम भुमिका रहती है। महिला को माता, बहन, पत्नी एवं सृजनकर्ता के रूप में देखा जाता है और महिला सृजन करना बंद कर दे तो देश आगे नहीं बढ़ पायेगा। साथ ही कहा कि देश के विकास में नारियों का स्थान सर्वपरि है। इस मौके पर इस्कॉन आसनसोल सेंटर के दया प्रभु, भाजपा नेता अभय बर्णवाल, सुषमा बर्णवाल, भाजपा नेत्री आशा शर्मा, नरेश अग्रवाल, सुरजीत सिंह मक्कड़, मधु डुमरेवाल, अंजना कौर, पूजा उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in