सेवा सेतु अभियान शिविर में अन्नपूर्णा भंडार को लेकर महिलाओं की शिकायत

नगर निगम कमिश्नर ने दिया आश्वासन
महिलाओं को समझाते निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा
महिलाओं को समझाते निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के बोरो 7 में शुक्रवार को लगे सेवा सेतु अभियान शिविर में भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को अन्नपूर्णा भंडार योजना को लेकर महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि फॉर्म जमा करने के बावजूद अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। बोरो 7 क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं सुबह से ही बोरो कार्यालय के बाहर जमा हो गईं और लाभ न मिलने को लेकर नाराजगी जताने लगीं। सभी महिलाएं भाजपा नेता पवन सिंह को घेर कर अपनी समस्या बताने लगी और देखते ही देखते प्रदर्शन ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद आसनसोल नगर निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा मौके पर पहंचे।

महिलाओं ने लगाया आरोप

इसी शिविर आए महिलाओं का कहना था कि उन्होंने पहली बार कैंप में फॉर्म जमा किया है, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही उनके साथ कुछ महिलाएं आई थी उनको अन्नपूर्णा भंडार के लाभ मिल रहा है। उनका कहना है अगर लाभ देना है तो सबको दे नहीं तो किसी को न दे।

कमिश्नर ने महिलाओं को दिया आश्वाशन

निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने कहा कि विभिन्न डिपार्टमेंट के लोग बैठे हुए हैं और लोग अपनी समस्या बता सकते हैं, जो भी फॉर्म भरकर सेवा लेना है, ले सकते हैं। वहीं बहुत सारी महिलाएं कह रही हैं कि उनको अन्नपूर्णा भंडार का लाभ नहीं मिल रहा है, जिनको नहीं मिल रहा है वो नाम लिखवा सकते हैं, जो पुराना नंबर है वो देंगे, हम लोग उसको वेरीफाई करके इंक्वायरी कर प्रोसेस करेंगे। आगे बताया कि जो भी महिलाएं आज कैंप में अपना पुराना अन्नपूर्णा भंडार नंबर देकर नाम लिखवाएंगी, उनके आवेदनों का सत्यापन कर जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in