पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने किया सड़क जाम

पानी की मांग के समर्थन में पथावरोध करतीं महिलाएं
पानी की मांग के समर्थन में पथावरोध करतीं महिलाएं
Published on

अंडाल : गर्मी की शुरुआत होते ही कोयलांचल में पानी की किल्लत ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को अंडाल के खास काजोड़ा के सरसों डांगा में पेयजल की भारी किल्लत से नाराज स्थानीय महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से इलाके में पीने के पानी की किल्लत से यहां के हजारों लोग त्रस्त हैं। कोलियरी प्रबंधन हो या स्थानीय प्रशासन, पानी की समस्या के निवारण के प्रति सभी का रुख उदासीन है जिस कारण आज उनलोगों को सड़क पर उतरना पड़ा।

विशेषज्ञों की चिंता : गिरता जलस्तर

विशेषज्ञों का मानना है कि यह समस्या केवल इस साल की नहीं है। कोयलांचल क्षेत्र अपनी शुष्क प्रकृति के लिए जाना जाता है, लेकिन कोयला खदानों के कारण भूजल स्तर (Water Table) तेजी से नीचे जा रहा है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में यह संकट और भी भयावह रूप ले सकता है।

यातायात हुआ प्रभावित

इस विरोध प्रदर्शन के कारण करीब दो घंटे तक काजोड़ा - खास काजोड़ा मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को बिगड़ता देख अंडाल थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से पानी की समस्या के जल्द समाधान के भरोसे के बाद ही महिलाओं ने अवरोध खत्म किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in