लक्खी भंडार में 500 रुपये बढ़ने से महिलाओं में खुशी

एक दूसरे को अबीर लगाकर मनाई खुशी
लक्खी भंडार में 500 रुपये बढ़ने से महिलाओं में खुशी
Published on

बर्नपुर : पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी सबसे बड़ी योजना लक्खी भंडार का ऐलान किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने लक्खी भंडार योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले प्रतिमाह भत्ता में 5 सौ रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसे लेकर वार्ड 78 की महिलाओं में खुशी का माहौल है। महिलाओं ने बताया कि लक्खी भंडार योजना के तहत जिन महिलाओं को एक हजार रुपया मिलता था। अब उसे 15 सौ रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा। वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाओं को 12 सौ रुपये मिलता था, उन्हें अब प्रतिमाह इस योजना के तहत 17 सौ रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा। इस मौके पर मीता चटर्जी, लखवंत कौर, सपना चौधरी, अर्पणा रॉय, प्रियंका रक्षित, पूनम क्षेत्री, नीतू सिंह, चंदा चौधरी, सबिता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in